top of page

जगन्नाथपुर में जनसंवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन, मंत्री इरफ़ान अंसारी ने कहा, झारखंड में आदिवासी नेता बिकाऊ है लेकिन यहां की जनता नहीं

6 अक्टू. 2024

3 min read

0

3

0


ree

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर जगन्नाथपुर अनुमंडल क्वार्टर स्थित जामनाड़ी मैदान मे जगन्नाथपुर विधानसभा स्तरीय जन संवाद लक्ष्य 2024 कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


जगन्नाथपुर विधानसभा स्तरीय जन संवाद अभियान लक्ष्य 2024 के तहत कांग्रेस की प्रखंड मैदान में आयोजित कार्यक्रम को ग्रामीण विकास मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में आदिवासी नेता बिकाऊ है लेकिन यहां की जनता नहीं। डॉ. इरफान अंसारी ने पूर्व विधायक सीता सोरेन, पूर्व सांसद गीता कोड़ा और पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की ओर इशारा करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि झारखंड में गीता और सीता नहीं चलने वाली है। उन्होंने कहा कि चाईबासा की धरती पर पहली बार कदम रखा हूं। यहां आने के बाद ऐसा महसूस हुआ कि मैं सच में झारखंडी हूं। उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य बनने के बाद लगा कि यहां के लोग अब अपने पैरों पर खड़े हो जाएंगे लेकिन झारखंड को अलग हुए 24 वर्ष बीत गए। जिसमें 18 वर्ष भाजपा ने राज किया।



ree