top of page

नींद नहीं आती तो करें यह उपाय (SLEEPING PROBLEM)

4 अक्टू. 2024

2 min read

0

7

0



अनिद्रा यानी रात में नींद न आना आज हर उम्र के लोगों की एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। बहुत छोटी लगने वाली यह परेशानी असल में कई बड़ी बीमारियों की जड़ बन सकती है। ऐसे में स्लीप हाइजीन टेक्नीक अपनाकर आप इससे छुटकारा पा सकते हैं।


अगर आप भी देर रात तक बिस्तर पर लेटे-लेटे नींद आने का इंतजार करते रहते हैं तो आप अनिद्रा की समस्या से जूझ रहे हैं। रात को सही तरह से नींद ना आने की समस्या सिर्फ आपको ही नहीं परेशान कर रही, ऐसे बहुत से लोग हैं जो इस समस्या से जूझ रहे हैंसरोज सुपरस्पेशलिटी हॉस्पीटल, नई दिल्ली के एचओडी, इंटरनल मेडिसिन के डॉ. एस. के. मुंद्रा के मुताबिक आमतौर पर लोग इस परेशानी को इग्नोर कर देते हैं, लेकिन ऐसा करना आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकता है। दरअसल, बेहतर शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए रात में पर्याप्त, गहरी और अच्छी नींद आना बहुत जरूरी है।रात को अच्छी नींद की चाहत रखते हैं तो आप कुछ स्लीप हाइजीन टेक्नीक अपना सकते हैं। स्लीप हाइजीन की तकनीक से शरीर को पर्याप्त नींद मिलती है और तनाव या चिंता कम होते हैं । आपको यह समझना जरूर है कि एक उचित नींद आपके पूरे शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यदि इन उपायों से भी आपको सही तरह से नींद नहीं आती तो एक्सपर्ट की सलाह लेना भी जरूरी है।




गौतम हॉस्पिटल की मनोचिकित्सक डॉ. अनीता गौतम का कहना है कि अच्छी नींद के लिए सबसे जरूरी है सोने और जागने का समय निश्चित रखना। आप अपनी सुविधा के अनुसार एक निश्चित समय बनाएं और उसपर सोने जाएं। साथ ही टाइम से सुबह उठ जाएं। ऐसा करने से आपकी बॉडी और ब्रेन दोनों इस क्लॉक के अनुसार अपने आप को ढाल लेंगे। कुछ दिन बाद आपको उसी समय नींद आने लगेगी।


सही समय पर करें डिनर स्लीप हाइजीन टेक्नीक अपनाने का एक महत्वपूर्ण कदम है समय से रात का भोजन खाना। अगर आप लेट नाइट डिनर करते हैं और तुरंत सोने जाने हैं तो यह आपकी फिजिकल और मेंटल दोनों हेल्थ के लिए खराब है। क्योंकि आपका पेट भोजन पचाने में बिजी हो जाता है और दिमाग को भी आराम नहीं मिल पाता है। जिससे भारीपन महसूस हो सकता है और नींद उड़ जाती है।




मोबाइल, लैपटॉप, टीवी आज सभी की जिंदगी का हिस्सा हैं, लेकिन ये सभी नींद के दुश्मन हैं। डॉ. अनीता गौतम का कहना है कि सबसे बड़ी गलती लोग ये करते हैं कि नींद न आने पर मोबाइल देखने लगते हैं। लेकिन असल में इससे नींद में बाधा आती है। क्योंकि ब्रेन लगातार एक्टिव बना रहता है। सोने से करीब दो घंटे पहले आपको सभी स्क्रीन से दूरी बना लेनी चाहिए।


गुनगुने पानी से स्नानअगर आपको अनिद्रा की शिकायत ज्यादा रहती है तो आप सोने से पहले गुनगुने पानी से स्नान करें। इससे आपकी दिनभर की थकान उतर जाएगी। आप फ्रेश फील करेंगे और शरीर व दिमाग दोनों ही रिलेक्स होंगे। इन सबसे आपको गहरी नींद आएगी।




सही किताबें चुनें स्लीप हाइजीन टेक्नीक का एक असरदार तरीका है अच्छी किताबें पढ़ना। आप रोज रात को रीडिंग की आदत डालें। ध्यान रखें कि कभी भी सस्पेंस और थ्रिल वाली किताबें न पढ़ें। क्योंकि इससे भी आपका ब्रेन ज्यादा उत्साहित होता है और नींद दूर भागती है।

4 अक्टू. 2024

2 min read

0

7

0

संबंधित पोस्ट

टिप्पणियां

अपने विचार साझा करेंटिप्पणी करने वाले पहले व्यक्ति बनें।
bottom of page