top of page

माता-पिता का साया नहीं, मानसिक परेशानी से जूझ रही 19 वर्षीय मनीषा तांती; इलाज और मदद की दरकार

  • लेखक की तस्वीर: Rahul
    Rahul
  • 2 दिन पहले
  • 1 मिनट पठन

चक्रधरपुर: वार्ड नंबर 16 निवासी 19 वर्षीय मनीषा तांती इन दिनों मानसिक परेशानी से जूझ रही हैं। बताया जा रहा है कि मनीषा के माता-पिता नहीं हैं और उनकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है, जिसके कारण बेहतर इलाज कराना परिवार/आस-पास के लोगों के लिए चुनौती बना हुआ है।


आस-पास के लोगों का कहना है कि मनीषा कई बार सामान्य रहती हैं और लोगों से बातचीत भी करती हैं, लेकिन कभी-कभी उनकी स्थिति बिगड़ जाती है। ऐसी स्थिति में वह चिल्लाने लगती हैं और कभी-कभी पत्थर उठाकर मारने की कोशिश करती हैं।



स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि मनीषा को समय पर किसी विशेषज्ञ चिकित्सक से जांच और उचित इलाज मिल जाए, तो उनकी स्थिति में सुधार हो सकता है।


स्थानीय लोगों ने समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और सक्षम लोगों से मनीषा की मदद के लिए आगे आने की अपील की है, ताकि उन्हें उचित चिकित्सा और सुरक्षित देखभाल मिल सके।

टिप्पणियां


bottom of page