top of page

डिम्पी गर्ग बने पूर्व मध्य रेल के नए महाप्रबंधक

  • लेखक की तस्वीर: Rahul
    Rahul
  • 1 घंटे पहले
  • 1 मिनट पठन

पटना: डिम्पी गर्ग (IRSME-1990 बैच) ने बुधवार को पूर्व मध्य रेल के नए महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण किया। इसके पूर्व वे उत्तर रेलवे में प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे।


भारतीय रेल में 32 वर्षों से अधिक के लंबे अनुभव वाले गर्ग ने रेलवे के बुनियादी ढांचे के निर्माण, रोलिंग स्टॉक, परिचालन एवं संरक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। इसके अलावा उन्होंने प्लानिंग तथा पॉलिसी निर्धारण से जुड़े कार्यों में भी अहम भूमिका निभाई है।


अपने लंबे सेवाकाल के दौरान उन्होंने रेलवे के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए परिचालन व्यवस्था को बेहतर बनाने और रेल सेवाओं की दक्षता एवं संरक्षा बढ़ाने में योगदान दिया है। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक के रूप में उनके पदभार ग्रहण करने से क्षेत्र में रेल विकास और परिचालन को नई गति मिलने की उम्मीद है।

टिप्पणियां


bottom of page