चलती मालगाड़ी का खुला डाला, ट्रैक पर गिरा कोयला
- Rahul
- 1 दिन पहले
- 1 मिनट पठन
बंडामुंडा रेलखंड में तड़के हुआ हादसा, रेलकर्मियों ने ट्रैक से हटाया कोयला; परिचालन रहा सामान्य

राउरकेला: राउरकेला-रांची मुख्य रेलमार्ग के बंडामुंडा रेलखंड स्थित लिंक-बी के निकट मंगलवार तड़के करीब साढ़े चार बजे एक मालगाड़ी की बोगी का डाला अचानक खुल जाने से भारी मात्रा में कोयला रेलवे ट्रैक पर गिर गया। घटना के बाद रेलकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार, एचएसपीजी मालगाड़ी रांची की ओर से राउरकेला की तरफ कोयला लेकर आ रही थी। लिंक-बी के पास किलोमीटर संख्या 575/31 और 33 के बीच अचानक मालगाड़ी की एक बोगी का डाला खुल गया। इससे बोगी में लदा काफी मात्रा में कोयला नीचे रेलवे ट्रैक पर गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलकर्मी मौके पर पहुंचे और तत्परता से ट्रैक पर गिरे कोयले को हटाने का काम शुरू किया।
काफी मशक्कत के बाद रेलवे पटरी से कोयला हटा लिया गया। हालांकि, घटना के कारण रेल परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा। ट्रेनों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी रही। रेलवे की ओर से घटना के कारणों की जांच की जा रही है।





टिप्पणियां