top of page

बिलासपुर में शुरू हुआ Live Train Monitoring System, वीडियो वॉल से रियल टाइम में दिखेगी ट्रेनों की हर गतिविधि

  • लेखक की तस्वीर: Rahul
    Rahul
  • 59 मिनट पहले
  • 1 मिनट पठन

बिलासपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर में महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने Live Train Monitoring System का शुभारंभ किया। भारतीय रेल में अपनी तरह की यह पहली पहल बताई जा रही है। इस अत्याधुनिक प्रणाली के माध्यम से ट्रेनों की आवाजाही और सिग्नलिंग व्यवस्था की रियल-टाइम निगरानी की जा सकेगी।


इस सिस्टम में अल्ट्रा-नैरो-बेज़ल वीडियो वॉल का उपयोग किया गया है, जिसके माध्यम से कंट्रोल सेंटर में ट्रेनों की स्थिति, परिचालन गतिविधियों और सिग्नलिंग से संबंधित जानकारी एक ही स्थान पर स्पष्ट रूप से देखी जा सकेगी। इससे रेल परिचालन पर बेहतर निगरानी रखने के साथ किसी भी असामान्य स्थिति की पहचान और त्वरित कार्रवाई में मदद मिलेगी।


रेलवे के अनुसार, इस प्रणाली से ट्रेनों के सुरक्षित एवं सुचारु संचालन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा परिचालन दक्षता बढ़ाने में सहायता मिलेगी।

टिप्पणियां


bottom of page