top of page

रेल मंत्री से मिले सांसद, गोड्डा क्षेत्र की रेल योजनाओं को लेकर की मांग

  • लेखक की तस्वीर: Rahul
    Rahul
  • 2 घंटे पहले
  • 1 मिनट पठन

गोड्डा: झारखंड के गोड्डा लोकसभा क्षेत्र की विभिन्न रेल एवं सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़ी योजनाओं को लेकर सांसद निशिकांत दुबे ने केंद्रीय रेल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र में नई रेल परियोजनाओं, लोकल ट्रेनों के विस्तार तथा लंबी दूरी की ट्रेनों के परिचालन की मांग रखी।


मुलाकात के दौरान गोड्डा-पाकुड़ रेल लाइन को इसी वर्ष मंजूरी, जसीडीह-चकाई-नवादा नई रेल लाइन तथा जसीडीह स्टेशन पर दूसरा प्रवेश द्वार बनाने की मांग पर चर्चा हुई। जसीडीह स्टेशन को विश्वस्तरीय स्टेशन के रूप में विकसित करने तथा विक्रमशिला/भवानीपुर स्टेशन को भी विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करने की बात कही गई।


सांसद ने गोड्डा और देवघर से भागलपुर, दुर्गापुर तथा रामपुरहाट के लिए लोकल ट्रेनों के परिचालन का भी आग्रह किया। वहीं देवघर बाईपास रेलवे लाइन का उद्घाटन रेल मंत्री से कराने तथा क्षेत्र में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क की नई इमारत के निर्माण का मुद्दा भी उठाया गया।


सांसद ने कहा कि इन योजनाओं के पूरा होने से गोड्डा सहित आसपास के क्षेत्रों में रेल कनेक्टिविटी और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा।

टिप्पणियां


bottom of page