top of page

जराइकेला में नक्सली मुठभेड़: आईईडी ब्लास्ट में झारखंड जगुआर के जवान सुनील धान शहीद, कोबरा बटालियन का एक जवान घायल
13 अप्रै. 2025
1 मिनट का लेख
0
6
0

चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र जराइकेला से बड़ी और दुखद खबर शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे राधापोरा जंगल में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई।

इस दौरान नक्सलियों ने घात लगाकर आईईडी विस्फोट कर दिया, जिसमें झारखंड जगुआर के कांस्टेबल सुनील धान गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी इलाज के दौरान रांची में शहादत हो गई। वहीं कोबरा 203 बटालियन के हेड कांस्टेबल विष्णु सैनी भी इस विस्फोट में घायल हुए हैं और उनका इलाज जारी है।
संबंधित पोस्ट
टिप्पणियां
अपने विचार साझा करेंटिप्पणी करने वाले पहले व्यक्ति बनें।
bottom of page











