top of page

दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, पूजा पंडालों का निरीक्षण

  • लेखक की तस्वीर: Rahul
    Rahul
  • 14 घंटे पहले
  • 1 मिनट पठन

रांची: दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पूजा के दौरान सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इसी क्रम में सिटी एसपी पारस राणा, एसडीओ कुमार रजत समेत अधिकारियों की टीम ने रामलला दुर्गा पूजा समिति, बकरी बाजार सहित विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया।


इस दौरान अधिकारियों ने पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकास तथा भीड़ नियंत्रण की तैयारियों का जायजा लिया। पूजा समितियों को सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने का निर्देश दिया गया।


प्रशासन ने पूजा समितियों से पंडालों में आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

टिप्पणियां


bottom of page