top of page

11 जनवरी तक झारखंड के सभी जिलों में लगेगी शिबू सोरेन की प्रतिमा

लेखक की तस्वीर: Rahul
Rahul
5 सित॰
1 मिनट पठन

रांची: दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जन्मदिन 11 जनवरी तक झारखंड के सभी जिलों में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। झामुमो नेता अंतु तिर्की के अनुसार, इस अभियान की शुरुआत राजधानी रांची के नेवरी चौक से होगी।


इधर, खूंटी स्थित बिरसा कॉलेज के सामने शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की योजना भी चर्चा में है। वहीं, चाईबासा में प्रतिमा स्थापना को लेकर पहले विरोध की स्थिति सामने आ चुकी है।


सरायकेला के स्टेडियम परिसर में भी शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके लिए भूमि पूजन किया जा चुका है। झामुमो नेताओं का कहना है कि प्रतिमाएं स्थापित करने का उद्देश्य झारखंड आंदोलन में शिबू सोरेन के योगदान और भूमिका को सम्मान देना है।

टिप्पणियां


bottom of page