रांची एयरपोर्ट पर अगस्त में बढ़ी हवाई यात्रियों की आवाजाही, 1.80 लाख से अधिक ने किया सफर
- Rahul
- 1 दिन पहले
- 1 मिनट पठन

रांची: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर अगस्त महीने में हवाई यात्रियों की आवाजाही में तेजी दर्ज की गई। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में कुल 1,80,467 यात्रियों ने रांची एयरपोर्ट से आवागमन किया।
आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त महीने में 89,111 यात्री रांची पहुंचे, जबकि 91,356 यात्रियों ने रांची से विभिन्न शहरों के लिए उड़ान भरी। इस तरह रांची से बाहर जाने वाले यात्रियों की संख्या आगमन करने वालों से 2,245 अधिक रही।
आंकड़ों से स्पष्ट है कि अगस्त में एयरपोर्ट पर प्रस्थान करने वाले यात्रियों की संख्या आगमन करने वालों से अधिक रही। दोनों श्रेणियों को मिलाकर महीनेभर में कुल यात्री आवागमन 1.80 लाख के पार पहुंच गया। इससे रांची एयरपोर्ट पर हवाई यातायात में बढ़ती गतिविधियों का संकेत मिलता है।





टिप्पणियां