top of page

13 अल्ट्रासाउंड सेंटर के निबंधन को मंजूरी

  • लेखक की तस्वीर: Rahul
    Rahul
  • 3 घंटे पहले
  • 1 मिनट पठन

जिला सलाहकार समिति की बैठक में 3 केंद्रों के नवीनीकरण पर भी मुहर



रांची: उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति (PC & PNDT) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अल्ट्रासाउंड सेंटरों के निबंधन, नवीनीकरण, मशीनों की फॉर्म-बी में एंट्री और चिकित्सकों की ज्वाइनिंग समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।


समिति ने जांच के बाद 13 अल्ट्रासाउंड सेंटरों के निबंधन तथा तीन सेंटरों के नवीनीकरण को मंजूरी प्रदान की। बैठक में केंद्रों के नियमित निरीक्षण पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले सेंटरों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।


इसके अलावा अल्ट्रासाउंड सेंटरों में चिकित्सकों की ज्वाइनिंग से संबंधित पूरी जानकारी गरिमा पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करने का निर्देश दिया गया। बैठक में पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम के प्रावधानों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

टिप्पणियां


bottom of page