हरमू में करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत
- Rahul
- 3 घंटे पहले
- 1 मिनट पठन

राॅंची: राॅंची के हरमू स्थित इमली चौक के पास निर्माणाधीन भवन में ढलाई के दौरान करंट की चपेट में आने से मजदूर श्रीराम लोहरा की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया।
घटना के बाद मकान मालिक और ठेकेदार के मौके से फरार होने की बात सामने आ रही है। सूचना पर अरगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास कर रही है। सड़क जाम के कारण यातायात प्रभावित है।





टिप्पणियां