top of page

बाबूलाल का गंभीर आरोप : सरकार के कुछ अधिकारी उन्हें हराने की कर रहे साजिश

लेखक की तस्वीर: Upendra Gupta
Upendra Gupta
19 नव॰ 2024
1 मिनट पठन


 

TVT NEWS DESK

रांची ( RANCHI) : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज एक्स पर पोस्ट करते हुए राज्य सरकार के अधिकारियों पर बड़ा निशाना साधा. भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि विश्वसनीय सूत्रों से यह जानकारी प्राप्त हो रही है कि झारखंड सरकार के कुछ अधिकारी हेमंत सोरेन जी के कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं. ये भ्रष्ट अधिकारी किसी भी तरह से धनवार विधानसभा समेत अन्य महत्वपूर्ण विधानसभाओं में भाजपा  के पक्ष में मतदान प्रतिशत को कम करने की कोशिश में लगे हुए हैं.

 मरांडी ने कहा कि इसके लिए वे विभिन्न प्रकार के हथकंडों को अपनाने की योजना बना रहे हैं, जैसे कि भाजपा समर्थक मतदाताओं को मतदान क्षेत्र में जाने से रोकना, भ्रम फैलाना, भाजपा कार्यकर्ताओं को धमकाना, बूथ पर मतदाताओं को प्रभावित करना, आदि.

 

भाजपा नेता ने कहा कि ऐसे अधिकारियों से अनुरोध है कि वे अपने हरकतों से बाज आयें. भाजपा सरकार बनते ही उन्हें बिना किसी विलंब के दंडित किया जाएगा. साथ ही, चुनाव आयोग ,झारखंड के मुख्य सचिव और डीजीपी  से अनुरोध है कि वे ऐसे अधिकारियों की साजिश और प्रपंच को रोककर निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने में मदद करें.

 

टिप्पणियां


bottom of page