top of page

भगवान बिरसा धरती को इंडी सरकार लूट रही, आदिवासियों के दर्द को भाजपा ने समझा - चंपाई सोरेन

  • लेखक की तस्वीर: Upendra Gupta
    Upendra Gupta
  • 24 अक्टू॰ 2024
  • 2 मिनट पठन


TVT NEWS DESK


जमशेदपुर ( JAMSHEDPUR) : पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने घाटशिला से भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के नामांकन कार्यक्रम में शामिल हुए. नामांकन सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने हेमंत सरकार पर जमकर बरसें. इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड को बनाने में लंबा संघर्ष हमलोगों ने किया है.

कांग्रेस ने झारखंड आंदोलनकारियों की बेटी-बहूओं का सिंदूर मिटाया

पहले देश में कांग्रेस की सरकार रह चुकी है, लेकिन झारखंड आंदोलन को कांग्रेस ने कभी नजदीक से नहीं देखा. जिससे कांग्रेस कभी झारखंड के आदिवासी, मूलवासियों की भावना को नहीं समझ सकी. उस आंदोलन में कितने ही बहू- बेटियों का सिंदूर मिट गया. कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ गोली चलाने का काम की. सारंडा जंगल के गुवा में जो गोलीकांड हुआ उसे कांग्रेस सरकार कराई. आज कांग्रेस किस मूंह से कह रही है कि झारखंड का भलाई करेंगे. कांग्रेस की सरकार ने कभी आदिवासी, मूलवासियों के हित में नहीं सोचा. दलितों आदिवासियों के हित के लिए कांग्रेस ने कभी काम नहीं किया. आज वे झारखंड के हित की बात करते हैं, लेकिन कांग्रेस ने हमेशा झारखंड आंदोलन को कुचलने का काम किया. कांग्रेस ने झारखंड के साथ कभी न्याय नहीं किया.




 

हम जिस राज्य में रह रहे उसे भाजपा ने बनाया


चंपाई सोरेन ने कहा कि झारखंड आंदोलन को जब देश में भाजपा की सरकार बनी तो उस समय के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपई ने समझा. उन्होंने झारखंड आंदोलन को नजदीक से देखा। उन्होने दलित, आदिवासी और मूलवासियों के दर्द को समझा. भाजपा ने दलितों आदिवासियों के दर्द को समझा. भाजपा और अटल बिहारी वाजपई की सरकार ने झारखंड को बनाया है. पूर्व सीएम ने कहा कि हो भाषा बंगाल, झारखंड, ओडिशा और असम में भी है. हो भाषा को संरक्षित करने के लिए देश के गृह मंत्री अमित शाह ने आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा कि इसका भी रास्ता खुलेगा और आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाएगा. कांग्रेस ने तो सिर्फ झारखंड आंदोलनकारियों के घरों को तोड़ने का काम किया है. आज जो हमलोग अलग प्रदेश में रह रहे हैं छाती ठोक के कहता हूं कि भाजपा की देन है. भाजपा ही आदिवासियों का संरक्षण कर सकती है. पीएम मोदी और भाजपा सरकार ने आदिवासी महिला को देश का राष्ट्रपति बना दिया.

 

आदिवासियों की जमीन लूट रहे बांगलादेशी घुसपैठिए

जेएमएम कांग्रेस की सरकार पर भी चंपाई सोरेन ने निशाना साधा. कहा कि कांग्रेस जेएमएम भाजपा में शामिल होने को लेकर आरोप लगाती है. जेएमएम कांग्रेस औऱ आरजेडी गठबंधन की सरकार में झारखंड का कभी विकास नहीं हो सकता है. संथाल परगना में आज बांग्लादेशी घुसपैठ हो रहा है. आदिवासियों के जमीनों को लूटा जा रहा है.  अंग्रेजी साम्राज्य के खिलाफ आदिवासी समाज ने लड़ाई लड़ी. बिरसा मुंडा ने धनुष के दम पर अंग्रेजों को बाहर किया. आज उसी झारखंड को जेएमएम कांग्रेस की सरकार लूटने में लगी है. इसलिए आगामी चुनाव में झारखंड के विकास के लिए भाजपा की सरकार बनानी जरूरी है.

टिप्पणियां


bottom of page