top of page

BREAKING : दिवंगत शिक्षा मंत्री का पार्थिव शरीर रांची पहुंचा, विधानसभा में राज्यपाल,विस अध्यक्ष,मंत्री, विधायकों ने दी श्रद्धांजलि, अंतिम संस्कार जमशेदपुर में

अग. 16

2 min read

0

89

0


 

ree

रांची डेस्क

रांची ( RANCHI ) : राज्य के दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शनिवार को सुबह रांची बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पहुंचा. जहां कांग्रेस और झामुमो के कई नेताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.  अंतिम दर्शन के लिए उनका शव कुछ देर के लिए विधानसभा परिसर में भी रखा गया, जहां राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो,मंत्री राधा कृष्ण किशोर,बाबूलाल मरांडी, दीपक विरूआ, सहित कई विधायक मंत्री और अन्य नेताओं ने दिवंगत रामदास सोरेन का अंतिम दर्शन कर अपनी श्रद्धांजलि दी. उसके बाद उनका शव जमशेदपुर के लिए रवाना हो गया. जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

 

ree

बीती रात दिल्ली में इलाज के दौरान हुआ निधन

राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन 2 अगस्त को जमशेदपुर के अपने आवास में सुबह बाथरूम में गिर गए थे, जिससे उन्हें ब्रेन स्टोक हुआ था. गंभीर हालात में उन्हें तत्काल एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया, पिछेल 13 दिनों से लगातार इलाज चल रहा था, लेकिन 15 अगस्त को उन्होंने ने अचेत अवस्था में ही अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर से राज्य में शोक की लहर दौड़ गई, सीएम हेमंत सोरेन सहित सभी दलों के नेताओं ने दिवंगत शिक्षा मंत्री के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है.

 ग्राम प्रधान से मंत्री तक सफर

62 वर्षीय दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन पूर्वी सिंहभूम जिला के घाटशिला से झामुमो विधायक थे.मूल रूप से वे घाटशिला के थे, लेकिन उनके दादा जमशेदपुर के घोड़ाबांधा में बस गए थे, वहीं उनके पिता वहां के ग्राम प्रधान थे, उनके निधन के बाद परंपरा के अनुसार उन्हें ग्राम प्रधान के रूप में चुना था. दिंवंगत रामदास एक प्रखंड कार्यकर्ता के रूप में झामुमो के सदस्य के रूप में राजनीति शुरू की थी, बाद में वे झामुमो के पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष बनें.  

अग. 16

2 min read

0

89

0

संबंधित पोस्ट

टिप्पणियां

अपने विचार साझा करेंटिप्पणी करने वाले पहले व्यक्ति बनें।
bottom of page