चाईबासा: नरसंडा गांव में टीबी जागरूकता कार्यक्रम, मरीजों को NCC कैडेट्स ने दी मनो-सामाजिक सहायता
- Rahul
- 18 घंटे पहले
- 1 मिनट पठन

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सदर चाईबासा के नरसंडा पंचायत स्थित नरसंडा गांव में टीबी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरसंडा पंचायत के मुखिया राम सुंडी ने की।
कार्यक्रम में PPM ओम प्रकाश ठाकुर एवं अगस्ती चन्द्र प्रधान ने ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, बचाव, जांच और उपचार की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि टीबी के लक्षण दिखाई देने पर समय पर जांच कराना और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार नियमित रूप से उपचार पूरा करना बेहद जरूरी है।

वहीं, NCC कोऑर्डिनेटर सुदीप कुमार आचार्य के नेतृत्व में NCC के छात्र-छात्राओं ने टीबी से प्रभावित तीन मरीजों को मनो-सामाजिक सहायता प्रदान की। कैडेट्स ने मरीजों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें नियमित उपचार जारी रखने तथा टीबी को लेकर सामाजिक भ्रांतियों और संकोच से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को टीबी के प्रति जागरूक करते हुए समय पर जांच और उपचार कराने का संदेश दिया गया। साथ ही, टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने में सामुदायिक सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया गया।





टिप्पणियां