top of page

एमीबीए की कर रहे तैयारी तो कैट परीक्षा के लिए 20 सितंबर तक भरें आवेदन, 30 नवंबर को है परीक्षा

  • लेखक की तस्वीर: Upendra Gupta
    Upendra Gupta
  • 14 सित॰ 2025
  • 1 मिनट पठन

न्यूज डेस्क

रांची ( RANCHI) : एमबीए करने का सपना देखने वालों के लिए खुशखबरी है. क्योंकि भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) कोझिकोड ने CAT (common admission test) परीक्षा 2025 की रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आगे बढ़ा दी है. अब आप 20 सितंबर 2025 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी तरह से ऑनलाइन है, ऐसे में उम्मीदवार iimcat.ac.in पर जाकर प्रतिष्ठित कैट परीक्षा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

170 शहरों में तीन पालियों में होगी परीक्षा

बता दें कि आईआईएम शेड्यूल के मुताबिक, कैट परीक्षा 2025 30 नवंबर 2025 को देशभर के 170 शहरों में तीन पालियों में आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करते समय आवेदक को 5 पसंदीदा शहरों को एग्जाम सेंटर के लिए विकल्प के रूप में चुनना होगा. इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 05 नवंबर 2025 को जारी किया जाएगा. जबकि परीक्षा परिणाम संभावित रूप से साल 2026 जनवरी के पहले सप्ताह में घोषित किए जा सकते हैं. 

इस परीक्षा के लिए कैटेगरी वाइज रजिस्ट्रेशन फीस अलग-अलग है. सामान्य वर्ग के लिए 2600 रूपये है जबकि SC,ST और दिव्यांग के लिए 1300 रूपये है.

यह परीक्षा 2 घंटे की होगी. जिसमें वर्बल एबिलिटी और रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (VARC), डेट इंटरप्रिटेशन व लॉजिकल रिजनिंग और क्वांटिटेटिव एबिलिटी चेक की जाएगी. 

टिप्पणियां


bottom of page