
झारखंड आंदोलनकारियों और दिग्गज नेताओं ने थामा JLKM का दामन, चाईबासा में हुआ भव्य सदस्यता कार्यक्रम
अप्रै. 14
2 min read
0
112
0

चाईबासा: झारखंडी लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की जिला स्तरीय बैठक एवं सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम रविवार को चाईबासा स्थित सर्किट हाउस परिसदन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संगठन सचिव दुर्योधन महतो ने की। इस अवसर पर संगठन के केंद्रीय एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी सहित सैकड़ों नए कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
JLKM की विचारधारा से प्रेरित होकर झारखंड आंदोलन से जुड़े कई क्रांतिकारियों और जिले के प्रमुख नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनमें चाईबासा झारखंड जेनरल कामगार यूनियन सह आदिवासी किसान मजदूर पार्टी सरायकेला-खरसावां के जिलाध्यक्ष हीरालाल हेंब्रम, सरायकेला जिला उपाध्यक्ष राम सिंह तियु, खुटपानी प्रखंड अध्यक्ष महानायक सुंडी, खरसावां प्रखंड अध्यक्ष शंकर दिग्गी, तांतनगर प्रखंड अध्यक्ष जगबंधु हेंब्रम, सदर चाईबासा प्रखंड अध्यक्ष विशाल पूर्ति, मझगांव प्रखंड अध्यक्ष अनिल चतार, मंझारी प्रखंड अध्यक्ष जगदीश बिरूवा, चक्रधरपुर प्रखंड अध्यक्ष डालसेन पूर्ति समेत सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस दौरान पार्टी के अन्य सदस्यों में रोशन बंकीरा, जेना करवा, अविनाश करवा, मिथिलेश हेंब्रम, रमेश गोडसोर ा, गोया गोप, रांन्दो हेंब्रम, रमेश पान, डुमू सोय, भगवान दास ठाकुर, सामू पूर्ति, संजय पूर्ति, कार्तिक तांती, सूरज गुदूवा, निर्मल गोप, यदुनाथ पाठ पिंगुआ, क्षर्मेंद्र पाट पिंगुआ, बिरसिंह गोप, विजय बारी, आमू बिरूली, और चाईबासा से निर्दलीय पूर्व प्रत्याशी संजय देवगम आदि शामिल थे।
नवदाखिल सदस्यों का पार्टी के वरिष्ठ नेताओं – जिला अध्यक्ष करण महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व प्रत्याशी सरायकेला प्रेम माड़ी, नगर अध्यक्ष गणेश महतो, एसटी मोर्चा अध्यक्ष बुवाई बिरुली, मनोहरपुर प्रखंड अध्यक्ष निशूचक चाम्पिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय महतो, सोनुवा प्रखंड अध्यक्ष सर्वजीत, बंदगांव प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश कुमार आदि ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।
बैठक के दौरान जिले के अहम मुद्दों पर भी गंभीर चर्चा हुई। विशेष रूप से मनोहरपुर तरतरा निवासी आल्हाद महतो की ईरान में दुर्घटना के बाद 17 दिनों से शव नहीं मिलने पर गहरी चिंता जताई गई। साथ ही बोकारो बीएसएल प्रबंधन द्वारा कथित रूप से प्रेम महतो की हत्या पर न्यायिक कार्रवाई की मांग उठी। इन दोनों मामलों में दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। कार्यक्रम का समापन मीडिया प्रभारी यथार्थ शंकर महतो के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।











