मनरेगा योजना में दलाल लेते हैं 50 फीसदी कमीशन, जेसीबी-डंपर से होता है काम, राज्यसभा में भाजपा सांसद ने उठाया मामला
- Upendra Gupta
- 19 दिस॰ 2025
- 2 मिनट पठन

न्यूज डेस्क
रांची ( RANCHI) : भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू ने राज्य सभा में (G RAM G) गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रस्तुत विधेयक के समर्थन में अपनी बातें रखी. श्री साहू ने कहा कि जो गरीबी ने जन्म लेता है, पलता है और बढ़ता है वही गरीबी का दर्द जनता है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ऐसे ही मसीहा हैं. प्रधानमंत्री गरीब मां बाप के बेटे हैं, वहीं कृषि मंत्री किसान परिवार से हैं. दोनों ने गरीबी को नजदीक से महसूस किया है.
मनरेगा में 50% से अधिक पैसे दलाल बिचौलिए खाते हैं
भाजपा सांसद ने कहा कि झारखंड में मनरेगा की स्थिति अत्यंत खराब है, फर्जी निकासी आम बात है,50% से अधिक पैसे दलाल बिचौलिए खा जाते हैं. नई योजना में लूट रोकने का पूरा प्रावधान है. योजनाओं को जीपीएस,मोबाइल से जोड़ा जाएगा. जनता को योजनाओं की पूरी जानकारी रहेगी,हर पंचायत में साल में दो बार जांच होगी. भ्रष्टाचार का पता लगाने केलिए एआई का प्रावधान है.
कांग्रेस पार्टी बताए क्या 125 दिन का रोजगार देना क्या सिर्फ नाम बदलना है,डिजिटल पारदर्शिता क्या सिर्फ नाम बदलना है,साप्ताहिक भुगतान करना क्या सिर्फ नाम बदलना है. गांव की गरीब जनता सब जानती है.
सांसद ने कहा कि मनरेगा कांग्रेस के शासन के 2007 में शुरू हुआ था,लेकिन लंबे समय के बाद भी इसके जो उद्देश्य थे वे पूरे नहीं हुए. यह योजना पूरी तरह लूट खसोट ,भ्रष्टाचार का जरिया बन गया था. झारखंड में तो इस योजना में लूट मची है. राज्य सरकार के संरक्षण में योजनाओं में भ्रष्टाचार हुआ, मजदूरों को काम न देकर जेसीबी ,डंफर से काम कराए गए जिसे किसी भी उच्च स्तरीय कमेटी से जांच कराई जा सकती है.
उन्होंने कहा कि ऐसी लूट और भ्रष्टाचार को रोकने तथा मजदूरों ,गरीबों को धरातल पर रोजगार उपलब्ध कराने केलिए ही नई योजना जी राम जी को लाया गया है.इस योजना की जानकारी फैलते ही गांव,गरीब में उत्साह है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नई सोच से गांव, गरीब किसान को लाभ होने वाला है. अब 100 की जगह 125 दिन रोजगार मिलेंगे. लाभ मिलेगा.गांव गरीब के आशीर्वाद से ही दुनियां में भारत का यश फैल रहा.
रोजगार और आजीविका मिशन में बदलते ग्रामीण आवश्यकताओं पर बल दिया गया है. कांग्रेस का नेतृत्व सोने की चम्मच लेकर जन्म लिया है, इसलिए उन्हें गांव की स्थिति का अंदाज नहीं. आज इसी के कारण कांग्रेस मुक्त भारत बन रहा है. जब गांव के विकास की बात होती है तो कांग्रेस विरोध करती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को योजना केलिए आभार प्रकट किया.





टिप्पणियां