top of page

गोइलकेरा के कोतरोगढ़ा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 50 पीस साल लकड़ी का बोटा जब्त

  • लेखक की तस्वीर: Rahul
    Rahul
  • 12 घंटे पहले
  • 1 मिनट पठन

गोइलकेरा: अवैध जंगल कटाई के खिलाफ वन विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में गुरुवार रात आनंदपुर वन विभाग की टीम ने गोइलकेरा प्रखंड के कोतरोगढ़ा गांव में छापेमारी कर लगभग 50 पीस साल लकड़ी का बोटा जब्त किया। जब्त लकड़ियों की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है।


वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि कोतरोगढ़ा क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से अवैध रूप से जंगल की कटाई कर साल की लकड़ियों की तस्करी की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित स्थल पर छापेमारी की, जहां बड़ी मात्रा में साल लकड़ी बरामद हुई।

जब्त की गई सभी लकड़ियों को आनंदपुर रेंज कार्यालय लाया गया है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि अवैध कटाई एवं तस्करी में कौन-कौन लोग शामिल हैं।


वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि दोषियों के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही विभाग ने चेतावनी दी है कि वन संपदा की अवैध कटाई और तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त अभियान चलाया जाएगा।

टिप्पणियां


bottom of page