राज्य के नए चीफ जस्टिस के रूप में महेश शरदचंद्र सोनक ने संभाला पदभार, राज्यपाल ने दिलाई पद की शपथ

न्यूज डेस्क
रांची ( RANCHI) : झारखंड राज्य उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शुक्रवार को न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक ने पदभार ग्रहण कर लिया.नए मुख्य न्यायाधीश को लोक भवन स्थित बिरसा मंडप में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पद की शपथ दिलाई.
पद की शपथ दिलाई. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन भी सम्मिलित हुए. शपथ ग्रहण के उपरान्त राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने मुख्य न्यायाधीश महेश शरदचंद्र सोनक को हार्दिक बधाई तथा शुभकामनाएँ दी.
उक्त अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मंत्री दीपिका पांडे सिंह, विधान सभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण, भारतीय प्रशासनिक व पुलिस सेवा के वरीय अधिकारीगण, झारखंड उच्च न्यायालय के पदाधिकारीगण, वरीय अधिवक्तागण सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे.






टिप्पणियां