top of page

राजधानी में पीएम मोदी के 75 वें जन्मदिन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी शुरू

सित. 13

1 min read

0

3

ree

न्यूज डेस्क

रांची ( RANCHI) : प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिन पर रांची में आयोजित सेवा पखवाड़ा के विस्तृत कार्यक्रमों की जानकारी के लिए आज रांची स्थित अपने केंद्रीय कार्यालय में देश के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पत्रकारों के साथ संवाद किया. केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बताया

रांची में प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन ऐतिहासिक रूप से मनाया जाएगा, जो 2 अक्टूबर तक चलेगा. इस दौरान अलग-अलग दिन, अलग-अलग कार्यक्रम होंगे. 

1. 17 सितंबर को हवन अनुष्ठान कार्यक्रम आयोजित होगा.

2. 75 स्वच्छता दूतों, 75 पैरामेडिकल स्टाफ, 75 नर्स, 75 किसान, 75 साहित्यकार, 75 सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर, 75 Vocal For Local दूत, 75 खिलाड़ी, 75 भूतपूर्व सैनिक, 75 कलाकार, 75 शिक्षक सहित समाज की सेवा कर रहे ऐसे अलग-अलग क्षेत्र के 75 लोगों को सम्मानित किया जाएगा. 

3. यह कार्यक्रम काजू बागान स्थित सांसद के आवास  परिसर में ही रक्तदान शिविर का भी आयोजन होगा, जिसमें सैकड़ों की संख्या में युवा रक्तदान करेंगे.

4. इसी दिन स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया जाएगा, जिसमें हजारों नागरिकों और ग्रामीणों का नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच किया जाएगा. उन्हें आवश्यक सुझाव भी दिए जाएंगे. 

5. प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर रांची लोकसभा क्षेत्र में 3000 सोलर लाइट का शुभारंभ किया. 

6. प्लास्टिक मुक्त भारत की ओर एक कदम के तहत 25000 जूट बैग का वितरण पूरे लोकसभा क्षेत्र में किया जाएगा. 

 7. रांची लोकसभा क्षेत्र के हर परिवार को Family Protection Logbook भी नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा. इसका शुभारंभ भी पीएम के जन्मदिन पर ही होगा.

 8. करो योग रहो निरोग के लक्ष्य के साथ Yoga Mat का भी वितरण लोकसभा क्षेत्र में किया जाएगा.

 9. प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन के अवसर पर रांची में जवाहर नगर में नमो पार्क का भी शुभारंभ किया जाएगा. 

 इस पत्रकार वार्ता में रांची महानगर भाजपा अध्यक्ष वरुण साहू और रांची ग्रामीण जिला अध्यक्ष धीरज महतो प्रमुख रूप से मौजूद रहे.

सित. 13

1 min read

0

3

संबंधित पोस्ट

!
bottom of page