तेजी से शहरीकरण वाले जिलों में बनेगी सैटेलाइट टाउनशिप
- Rahul
- 23 घंटे पहले
- 1 मिनट पठन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को कार्ययोजना तैयार करने का दिया निर्देश

रांची: झारखंड में तेजी से हो रहे शहरीकरण को देखते हुए राज्य सरकार ने सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने की दिशा में पहल शुरू की है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तेजी से शहरीकरण वाले जिलों में सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने की संभावनाओं को लेकर अधिकारियों को विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया है।
झारखंड मंत्रालय में जीआरडीए और रांची स्मार्ट सिटी से जुड़े भूमि मामलों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने शहरों के सुनियोजित विस्तार पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से जमीन की उपलब्धता, बेहतर कनेक्टिविटी, बुनियादी सुविधाओं, रोजगार के अवसर और भविष्य में बढ़ने वाली आबादी को ध्यान में रखते हुए योजना तैयार करने को कहा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी विकास सिर्फ सड़क और भवन निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए। शहरों में रहने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं, सुरक्षित वातावरण और सुगम आवागमन उपलब्ध कराना भी प्राथमिकता होनी चाहिए।
बैठक में रांची स्मार्ट सिटी के विस्तार, एचईसी से जुड़े भूमि मामलों तथा शहरी विकास की योजनाओं को गति देने पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने भूमि संबंधी प्रक्रियाओं में तेजी लाने के साथ-साथ विकास योजनाओं की नियमित समीक्षा करने का निर्देश अधिकारियों को दिया।





टिप्पणियां