बरगढ़ की बेटी तनिषा बनीं पायलट
इंडिगो एयरलाइंस में शुरू किया अपना करियर, अमेरिका के लॉस एंजिल्स में लिया प्रशिक्षण

बरगढ़: सपने देखना आसान है, लेकिन उन्हें साकार करने के लिए लगन और कड़ी मेहनत की जरूरत होती है। ओड़िशा प्रदेश के बरगढ़ शहर के रहने वाली तनिषा अग्रवाल ने अपनी मेहनत और लगन से इसे साबित कर दिखाया है। पायलट का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद तनिषा ने इंडिगो एयरलाइंस में पायलट के रूप में अपना करियर शुरू किया है।
बरगढ़ निवासी मनोज अग्रवाल और प्रतिमा अग्रवाल की पुत्री तनिषा ने अमेरिका के लॉस एंजिल्स में पायलट का प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण के दौरान कई चुनौतियों का सामना करने के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य से समझौता नहीं किया और आखिरकार सफलता हासिल की।
तनिषा की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। बरगढ़ की बेटी के पायलट बनने पर शहरवासियों में भी उत्साह है। तनिषा की सफलता को क्षेत्र की अन्य युवतियों के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है। उनकी उपलब्धि पर विभिन्न वर्गों के लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।





टिप्पणियां