जन्माष्टमी पर राॅंची में ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी, कई मार्ग बंद
4 सित॰
1 मिनट पठन

राॅंची: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर अल्बर्ट एक्का चौक पर 4 सितंबर को झांकी और 5 सितंबर को भजन संध्या सह दही-हांडी प्रतियोगिता होगी। इसे लेकर यातायात पुलिस ने कई मार्गों पर वाहनों के परिचालन पर रोक लगाई है।
4 और 5 सितंबर को सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों का शहर में प्रवेश बंद रहेगा। वहीं दोपहर 3 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक फिरायालाल-सुजाता चौक, प्लाजा चौक-फिरायालाल, जेल चौक-फिरायालाल, मिशन चौक-सर्जना चौक समेत कई मार्गों पर वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।

जरूरत के अनुसार अन्य मार्गों पर भी रूट डायवर्ट किया जा सकता है। पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील की है।





टिप्पणियां