top of page

दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का सफल समापन, विजेता एवं उपविजेता टीमों को किया गया पुरस्कृत

लेखक की तस्वीर: Rahul
Rahul
28 जून
1 मिनट पठन

चक्रधरपुर: चक्रधरपुर प्रखंड के आसनतालिया पंचायत अंतर्गत मुरांगटांड स्कूल मैदान, इंदकाटा में आजाद हिंद क्लब, मुरांगटांड के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में चक्रधरपुर नगर परिषद् अध्यक्ष सह झामुमो चक्रधरपुर प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम एवं प्रदीप महतो शामिल हुए।


इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की कुल 32 टीमों ने भाग लेकर उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दो दिनों तक चले रोमांचक मुकाबलों के बाद विजेता एवं उपविजेता टीमों का चयन हुआ। फाइनल मुक़ाबला दिवाना क्लब बान्दासाई और T.S.N.R फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया जिसमें T.S.N.R फुटबॉल क्लब विजेता रही ।


समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सन्नी उरांव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उन्हें अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक दिशा प्रदान करती हैं। उन्होंने आजाद हिंद क्लब की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की बात कही।


विशिष्ट अतिथियों पीरू हेम्ब्रम एवं प्रदीप महतो ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया तथा आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।


कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में आजाद हिंद क्लब, मुरांगटांड के सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समारोह में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियां


bottom of page