top of page

फाल्टा के 'पुष्पा' का ये कैसा हाल, हाफ पैंट और टीशर्ट में पुलिस ने घुमाया, बीच सड़क निकली परेड

  • लेखक की तस्वीर: Jay Kumar
    Jay Kumar
  • 3 दिन पहले
  • 1 मिनट पठन

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद एक्शन पर एक्शन जारी है. अपराधियों से लेकर घुसपैठियों के विरुद्ध सरकार की तीव्र कार्रवाई जारी है. इस बीच बंगाल की फाल्टा से एक बड़ी खबर सामने आई है. 2026 के विधानसभा चुनाव में फाल्टा से टीएमसी के प्रत्याशी रहे जहांगीर खान को पुलिस ने हाफ पैंट और टीशर्ट में परेड कराई. जिसका वीडियो भी सामने आया है.


सुरक्षाबलों के बीच गिरफ्तार जहांगीर खान के तेवर अब पूरी तरह बदल चूका है, खुद को पुष्पा बताने वाला जहाँगीर खान गिरफ़्तारी के बाद बेबस नजर आ रहा है. मालूम रहे कि जहाँगीर खान पर हिंसा के कई मामले दर्ज हैं. पिछली सरकारों में उस पर कार्रवाई करना उतना आसान नहीं था. लेकिन सरकार बदलने के बाद कथित पुष्पा के तेवर नर्म हो गए हैं. दरअसल, टीएमसी के टिकट पर जहांगीर खान फाल्टा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी थे. यहां पर अनियमितताओं के कारण चुनाव रद्द हो गया और रिपोलिंग से पहले जहांगीर खान ने अपना नाम वापस ले लिया. पिछले दिनों जहांगीर खान की गिरफ्तारी नेपाल सीमा के पास से हुई थी.


अब फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में ही पुलिस ने हाफ फैंट और टीशर्ट में उसकी परेड निकाल दी है। पश्चिम बंगाल पुलिस ने पिछले दिनों फाल्टा विधानसभा सीट से टीएमसी के उम्मीदवार रहे जहांगीर खान की गिरफ्तारी की थी. बंगाल की पुलिस की एसटीएफ की ओर से जहांगीर खान को नेपाल की सीमा के पास से पकड़ा गया था. बताया जाता है कि वह देश छोड़कर भागने की फिराक में था.

टिप्पणियां


bottom of page