top of page

​बंदगांव घाटी के लुंबई गांव के पास सड़क दुर्घटना से 35 वर्षीय मनीष मुंडरी की मौत

  • लेखक की तस्वीर: Jay Kumar
    Jay Kumar
  • 18 अक्टू॰ 2024
  • 1 मिनट पठन


बंदगाँव: पश्चिम सिंहभूम रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच-75 ई बंदगांव घाटी के लुंबई गांव के पास सड़क दुर्घटना से 35 वर्षीय मनीष मुंडरी की मौत हो गई. गुरुवार को घटना के बाद शव को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया. जानकारी के मुताबिक बंदगांव प्रखंड के लुंबई गांव निवासी स्व तिलक मुंडरी की 35 वर्षीय पुत्र मनीष मुंडरी बाइक में सवार होकर गुरुवार करीब 11:00 बजे अपने निजी काम से कहीं जा रहा था.


इस दौरान लुंबई गांव के पास तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने धक्का मार कर घटनास्थल से फरार हो गया. इस दुर्घटना से मनीष मुंडरी गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंदगांव में भर्ती किया. जहां प्राथमिक उपचार के दौरान मनीष की मौत हो गई. इधर घटना के सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पहुंची और जांच पड़ताल करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. इसके बाद पुलिस ​ने मनीष के शव को परिजनों को ​सौंप दिया.

टिप्पणियां


bottom of page