top of page

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का बीडीओ ने किया शुभारंभ, बच्चों को पिलाई गई दवा  

  • लेखक की तस्वीर: Upendra Gupta
    Upendra Gupta
  • 16 सित॰ 2025
  • 1 मिनट पठन

संवाददाता

पाकुडिया ( PAKUR) :  पाकुड़ जिला के पाकुडिया प्रखंड अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ सोमनाथ बनर्जी, प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी, चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर भरत भूषण भगत के द्वारा किया गया. वहीं उपस्थित सभी छात्र छात्राओं को कृमि नाशक दवा एल्बेंडाजोल का सेवन कराया गया, साथ ही प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्र, सरकारी एवं निजी विद्यालयों में कृमि नियंत्रण की दवा बच्चों को खिलाई गई. इस द्वारान डॉ भरत भूषण भगत ने बताया कि कृमि नियंत्रण की दवा बहुत सुरक्षित, असरदार है तथा डब्ल्यूएचओ मान्यता प्राप्त है. उन्होंने कहा कि 1 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को कृमि नाशक दवा हर 6 महीने में जरूर खाना चाहिए. साथ ही स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए, ताकि हमारा शरीर क्रीमी मुक्त रहें और हमारा स्वास्थ्य ठीक ठाक रहे. बच्चों की बेहतर स्वास्थ्य होने के  वजह से उपस्थिति में भी बढ़ोतरी होती है. कृमि रहने से पेट में दर्द भी होता है एवं बच्चों में कुपोषित होने का भी भय बना रहता है. उन्होंने बताया कि छुटे हुए बच्चों को 19 सितंबर को विभिन्न उप स्वास्थ्य केंद्र, विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर खिलाया जाएगा. मौके पर आयुष चिकित्सक डॉ मंजर आलम, बीपीएम प्रभात दास,बीपीओ अल्फ्रेड उज्ज्वल मरांडी,बीपीओ राजीव कुमार, शिक्षक ओमप्रकाश कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.

 

 

 

टिप्पणियां


bottom of page