top of page

भाजपा आईटी सेल में जिम्मेदारी मिलने पर बिरेन पति को किया गया सम्मानित

लेखक की तस्वीर: Rahul
Rahul
29 सित॰
1 मिनट पठन

राउरकेला: ओड़िशा के राउरकेला के भाजपा कार्यकर्ता बिरेन पति को भाजपा आईटी सेल का सदस्य चुने जाने पर बंडामुंडा के बी-सेक्टर में जन सेवा समिति की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। संगठन के अध्यक्ष बी. वारदेश्वर राव के नेतृत्व में आयोजित सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


इस दौरान लोगों ने बिरेन पति को फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया और मिठाई खिलाकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संगठन के प्रति उनके योगदान की सराहना की।


कार्यक्रम में बाबू पाल, बापी तपादार, मोहम्मद अरमान, दिलीप राव, के. मोहन राव, मुंशी सिन्हा, सुनील मुखी, राजा राव, प्रमिला सुना, महादेव बंदीकी, वाई.वी. नारायणा और लालू छेत्री सहित कई लोग उपस्थित थे।

टिप्पणियां


bottom of page