top of page

बंडामुंडा-राउरकेला मार्ग की बदहाली पर बीजद कार्यकर्ताओं में रोष

लेखक की तस्वीर: Rahul
Rahul
12 घंटे पहले
1 मिनट पठन

राउरकेला: ओड़िशा के सुंदरगढ़ जिले के बंडामुंडा-राउरकेला मुख्य मार्ग की जर्जर स्थिति को लेकर क्षेत्र के लोगों में नाराजगी दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। सड़क की बदहाली को लेकर सोमवार को स्थानीय बीजद कार्यकर्ताओं ने राउरकेला स्थित एनएच विभाग के कार्यालय पहुंचकर संबंधित विभाग की जेई ज्योत्स्नामयी बिस्वाल से मुलाकात की और लोगों की समस्याओं से अवगत कराया।


मौक़े पर बीजद कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाया कि एन.एच विभाग आखिर कब तक आम जनता की परेशानियों की अनदेखी करता रहेगा। उन्होंने कहा कि सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है तथा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।



कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क की स्थिति में सुधार नहीं किया गया तो इसके खिलाफ जोरदार आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान तृप्तिमयी स्वाई, स्वप्ना राउतराय, पद्मा राव, शारदा देवी, लक्ष्मी मोहंती, चंदन तराई, अभिनाश यादव, भाऊ दत्ता, जॉन भेंगरा, बीबी स्वाई समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


टिप्पणियां


bottom of page