भाजपा जिला प्रभारी शैलेन्द्र सिंह पहुंचे चक्रधरपुर, प्रबुद्ध व्यक्तियों से मिल संगठन मजबूत करने की अपील
30 जून
1 मिनट पठन

चक्रधरपुर: भाजपा के सांगठनिक जिला चक्रधरपुर में मंगलवार को जिला प्रभारी शैलेन्द्र सिंह का आगमन हुआ। इस दौरान जिला अध्यक्ष गुरु चरण नायक, डॉ. विजय सिंह गागराई तथा तीरथ जामुदा भी उपस्थित रहे।भेंटवार्ता के क्रम में भाजपा नेताओं ने गिरिराज सेना प्रमुख उमाशंकर गिरी से मुलाकात कर पार्टी संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग करने की अपील की। वहीं उमाशंकर गिरी ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।मौके पर फुलनदेव गिरि, किशोर गोस्वामी, सुरेश साव, मुकेश साव, मिंटू साव, संजीव गिरि सहित अन्य लोग मौजूद थे।





टिप्पणियां