top of page

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय पर देवघर पहुंचे,थोड़ी देर में करेंगे बाबा बैधनाथ की पूजा

दिस. 6

1 min read

1

65

0

ree


न्यूज़ डेस्क

रांची (RANCHI ) : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को देर शा्म झारखंड के देवघर पंहुचे. देवघर हवाई अड्डा पर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने उनका स्वागत किया. नड्डा शनिवार को कई कार्यक्रम में भाग लेंगे. भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे, देवघर जिला भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करेंगे. उसके पहले बाबा बैधनाथ की पूजा करेंगे.


ree

देवघर पहुंचने के तुरंत बाद नड्डा ने प्रदेश भाजपा प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी,कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा,राकेश प्रसाद,भानु प्रताप शाही,अशोक भगत, आरती कुजूर, प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह,प्रदेश मंत्री गणेश मिश्र, सरोज सिंह, नंदजी प्रसाद,दुर्गा मरांडी,सुनीता सिंह,मुन्ना मिश्र,दिलीप वर्ना,मनोज महतो वाजपेयी,सीमा पासवान,कोषाध्यक्ष दीपक बंका कार्यालय मंत्री हेमंत दास,मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक,सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह,अशोक बड़ाइक, प्रवक्ता,प्रतुल शाह देव,राफिया नाज,रमाकांत महतो,अमित मंडल, विजय चौरसिया,अजय साह, मोर्चा अध्यक्ष शशांक राज,आरती सिंह,पवन साहू, अनवर हयात, किशुन दास शामिल हुए.


भाजपा के पदाधिकारी बैठक के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कोर कमेटी की बैठक को संबोधित किया. जिसमें प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा,केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र कुमार राय, दीपक प्रकाश,पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा शामिल हुए.

दिस. 6

1 min read

1

65

0

संबंधित पोस्ट

टिप्पणियां

अपने विचार साझा करेंटिप्पणी करने वाले पहले व्यक्ति बनें।
bottom of page