top of page

जाति और धर्म के नाम पर लोगों को बांट कर सत्ता पर काबिज होना चाहती है भाजपा – हेमंत सोरेन  

17 नव. 2024

3 min read

0

13

0


ree

TVT NEWS DESK


जामताड़ा ( JAMTARA) : भाजपा पर तीखा हमला करते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जामताड़ा में आयोजित चुनावी सभा में कहा कि इन लोगों ने एक भी काम आदिवासियों, किसानों, गरीबों के लिए नहीं किया है. राज्य की आधी आबादी के कल्याण के लिए उन्होंने क्या किया, कुछ नहीं. सिर्फ जाति और धर्म में लोगों को विभाजित करने का कार्य करते हैं. ये लोग देने वाले लोग नहीं लेने वाले लोग हैं. इनका कार्य लोगों को एक दूसरे से लड़ाने का है. हमलोग जाति धर्म से ऊपर उठकर कार्य करते हैं. सभी वर्ग को महा गठबंधन सरकार की योजना का लाभ मिल रहा है. 

 

सत्ता के लिए छटपटा रही है भाजपा

 हेमन्त सोरेन ने कहा पूरा विपक्ष का लोग झारखण्ड में डेरा डाले हुए है. इनलोगों को हमलोगों ने पांच साल सत्ता से बाहर रखा है. ये लोग सत्ता में आने के लिए छटपटा रहें है. लेकिन हमें इन्हें सत्ता से दूर रखना है. ये लोग हमारे खनिज, जल, जंगल और जमीन पर इनकी नजर है. इसलिए हमें इन्हें मिलकर झारखण्ड से खदेड़ना है. इन लोगों ने मुझे जेल भेज कर सरकार गिराने का प्रयास किया, लेकिन महा गठबंधन सरकार इनके आगे पहाड़ बनकर खड़ा है, जिसे डिगा पाना इनके बूते की बात नहीं. देश के संविधान को बचाने के लिए हमारी एकजुटता जरूरी है.



ree

 

 

मणिपुर में महिलाओं के अत्याचार पर मौन है भाजपा

गिरिडीह में दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के दौरान रविवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से केदार हाजरा के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया. हेमन्त सोरेन ने कहा मणिपुर जैसे राज्यों में आदिवासी महिलाओं से साथ अत्याचार हो रहा है. यह किसी से छुपा नहीं है. केंद्र सरकार ने महंगाई को आसमान पर चढ़ा रखा है. महंगाई से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है. ये लोग फूट डालो राज करो की नीतियों को अपनाते हैं. राज्य अलग हुए 24 वर्ष हो गए, इस झारखण्ड को देश का सबसे अमीर राज्य होना चाहिए था, यहां से पलायन रुकना चाहिए था. लेकिन उनकी गलत नीतियों की वजह से यह स्थिति उत्पन्न हुई. इसलिए इस चुनाव में आप महा गठबंधन की सरकार को मजबूत करने का कार्य करें.

 

 

पांच साल तक संक्रमण काल आप सबों की सेवा की

मुख्यमंत्री ने कहा हम लोगों ने 5 वर्ष तक आपके बीच में सेवा की है जो चुनौती हमने देखी है, वह राज्य अलग होने के बाद किसी सरकार को ऐसी चुनौती नहीं मिली थी. कोरोना संक्रमण काल में केंद्र सरकार एकाएक लॉकडाउन लगा देता है और यही गिरिडीह, जमुआ, गांडेय समेत अन्य क्षेत्र के हजारों लोग देश के विभिन्न राज्यों में फंस जाते हैं. केंद्र में बैठी भाजपा की सरकार सभी को सड़कों पर छोड़ देती है. लेकिन आपकी गठबंधन सरकार ने आप सभी को सुरक्षित लाने में सफल हुई थी. 

 

उन्होंने आगे कहा कि जिस सरकार के ऊपर गरीब गुरबा का आशीर्वाद हो उसे कोई कुछ नहीं कर सकता. गठबंधन की सरकार राज्य के गरीबों के हाथों को मजबूत कर रही है. भाजपा नहीं चाहता कि गरीब- गुरबा मजबूत हो, इसलिए इन्होंने चुनाव को भी समय से पहले कराने का काम किया है. हेमन्त सोरेन ने कहा हम लोगों ने झारखंड के लोगों को मजबूत करने के लिए बकाया बिजली बिल माफ किया, किसानों का कृषि ऋण माफ किया गया है, माता एवं बहनों को सम्मान स्वरूप सम्मान राशि प्रदान की गई. अब माता बहनों की सम्मान राशि दिसंबर से 2500 रुपया होने जा रहा है. आने वाले 5 वर्ष में हर परिवार तक एक लाख पहुंचाने का हम वादा करते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा नौडीहा और नीमडीह प्रखंड की बात सामने आ रही है. आप सभी महा गठबंधन की सरकार को मजबूत करें. आपकी सभी मांगे पूरी होंगी.

17 नव. 2024

3 min read

0

13

0

संबंधित पोस्ट

टिप्पणियां

अपने विचार साझा करेंटिप्पणी करने वाले पहले व्यक्ति बनें।
bottom of page