top of page

रोहित तिर्की की नई जिम्मेदारी से बिसरा बीजद में जश्न, कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर दी बधाई

  • लेखक की तस्वीर: Rahul
    Rahul
  • 17 घंटे पहले
  • 1 मिनट पठन

बिसरा: ओड़िशा के बीजू जनता दल में बिरमित्रपुर विधायक रोहित जोसेफ तिर्की को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने से बिसरा में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल है। नियुक्ति की खबर मिलते ही स्थानीय कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बताते हुए खुशी जताई।


बिसरा के बीजद कार्यकर्ताओं ने रोहित जोसेफ तिर्की को गुलदस्ता भेंट किया और मिठाई खिलाकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि रोहित तिर्की की सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण से पार्टी को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।



इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं बीजद के प्रदेश अध्यक्ष नवीन पटनायक के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि रोहित तिर्की को दी गई जिम्मेदारी से अल्पसंख्यक समुदाय के बीच पार्टी की पहुंच और संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलेगी।


कार्यक्रम में सोमनाथ राहा, विक्रम सिंह, सुरेश एक्का, तारिक अंसारी, सुजीत लकड़ा, इश्तियाक शमीम, राजा, नवाब खान और अजय गोपेश्वर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टिप्पणियां


bottom of page