छत्तरपुर नगर पंचायत को मिलेगी नई उड़ान, डीसी ने नए अध्यक्ष व पार्षदों को दिलाई शपथ
- Upendra Gupta
- 24 घंटे पहले
- 2 मिनट पठन

अरविंद अग्रवाल
छत्तरपुर (पलामू) : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त (नगरपालिका) समीरा एस ने गुरुवार को छत्तरपुर अनुमंडल सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छत्तरपुर नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता एवं सभी वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी रतन सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे.

इसी क्रम में छत्तरपुर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पद हेतु चुनाव की प्रक्रिया भी संपन्न कराई गई. निर्वाचन प्रक्रिया के उपरांत मंजीत कुमार यादव सम्यक रूप से उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए. उन्हें कुल 09 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी दीपक कुमार को 07 मत प्राप्त हुए. निर्वाची पदाधिकारी सह जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे. इस मौके पर नगर पंचायत की बोर्ड की बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता द्वारा सर्वसम्मति से लिये गये निर्णय के आलोक में छत्तरपुर हॉट बाजार अंतर्गत दो टोकरी या इससे कम टोकरी लेकर समान बेचने वाले दुकानदार को नगरपालिका शुल्क नहीं लिया जाएगा. छत्तरपुर हॉट बाजार के बंदोबस्तधारी को निदेश दिया की उक्त बैठक का आदेश सुनिश्चित करें.
आपके सपने अब मेरी आँखों का उजाला : अरविंद गुप्ता, नवनिर्वाचित अध्यक्ष
नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा किछतरपुर नगर पंचायत शहर इलाके के लिए आज का दिन मेरे जीवन का केवल एक पड़ाव नहीं, बल्कि एक नई जिम्मेदारी मिला है, जो नए संकल्प और इतिहास की शुरुआत है. नगर अध्यक्ष एवं नागरिक के रूप में शपथ ग्रहण कर, आज से मैंने आपके विश्वास, आपके सपनों और आपके संघर्षों को अपना कर्तव्य मानकर नगर पंचायत कार्यालय में पदभार ग्रहण किया है. जो अरमान अब तक सिसकियों में दबे थे, उन्हें अब नई उड़ान मिलेगी,जो आवाज़ें अनसुनी रह गईं, उन्हें अब पहचान मिलेगी. आपके सपने अब मेरी आँखों का उजाला होंगे,आपकी भावनाएँ मेरे दिल की धड़कन बनकर हर पल साथ होंगी. मैं वचन देता हूँ.
न्याय, विकास और विश्वास की राह पर चलते हुए,छतरपुर को एक नई पहचान, नई ऊँचाई और नया गौरव दिलाने का हर संभव प्रयास करूँगा. आप सभी का आशीर्वाद, स्नेह और सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है. इस दौरान शपथ ग्रहण समारोह में अनिरुद्ध पासवान, विनय प्रसाद गुप्ता, धनंजय प्रसाद, श्याम सुंदर सिंह यादव, चंदन कुमार,शीतल सिंह,प्रेम कुमार,शंकर प्रसाद, सुनील कुमार सिंह मुख्य रूप से रहे सक्रिय.





टिप्पणियां