top of page

मुख्य सचिव अलका तिवारी हुई सेवानिवृत , अविनाश कुमार बनें नए सीएस

सित. 30

2 min read

0

66

0


ree

 रांची ( RANCHI) : मुख्य सचिव अलका तिवारी आज 30 सितंबर 2025 को सेवानिवृत्त हो गईं. सीएम हेमंत सोरेन ने उन्हें गुलदस्ता देकर सम्मानित करते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की. अलका तिवारी के सेवानिर्वृति के बाद सीएम के अपर मुख्य सचिव और ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त कर दिया गया है. इसके साथ ही उन्हें अपर स्थानिक आयुक्त नई दिल्ली का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. 

ree

अविनाश कुमार 1993 बैच के आईएएस अधिकारी हैं .


झारखंड मंत्रालय में अलका तिवारी को भावभीनी विदाई

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त हो रही वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अलका तिवारी को भावभीनी विदाई दी. इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि निवर्तमान मुख्य सचिव अलका तिवारी ने अपने कार्यकाल के दौरान बेहतर  प्रशासनिक क्षमता का परिचय देते हुए राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं नीतियों के क्रियान्वयन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन से राज्य सरकार की कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू करने में मदद मिली है.

 मुख्यमंत्री ने उनके सेवा काल की सराहना करते हुए कहा कि श्रीमती तिवारी ने सदैव ईमानदारी, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के साथ कार्य किया. उन्होंने राज्य प्रशासन को एक नई दिशा दी और प्रशासनिक परंपराओं को मजबूती दी. मुख्यमंत्री ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए आशा व्यक्त की कि आगे भी वे अपने अनुभव और मार्गदर्शन से समाज को लाभान्वित करती रहेंगी.

 इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त मुख्य सचिव अविनाश कुमार को पदभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अविनाश कुमार की कार्यकुशलता, दूरदर्शिता एवं प्रशासनिक अनुभव से राज्य प्रशासन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा राज्य सरकार की विकास की योजनाओं के कार्यान्वयन में तेजी आएगी.

 इस अवसर पर नवनियुक्त मुख्य सचिव अविनाश कुमार, राज्य के नए विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के प्रधान सचिव/सचिव तथा  वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित थे.

 

 

 

सित. 30

2 min read

0

66

0

संबंधित पोस्ट

टिप्पणियां

अपने विचार साझा करेंटिप्पणी करने वाले पहले व्यक्ति बनें।
bottom of page