दुकान से निकला कोबरा, लोगों में मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
- Upendra Gupta
- 23 सित॰ 2025
- 1 मिनट पठन

संवाददाता
महेशपुर (पाकुड़): प्रखंड मुख्यालय के अंबेडकर चौक स्थित गोविंद राय के नाश्ता दुकान से वनकर्मी अशराफुल शेख ने मोनोकल्ड कोबरा सांप का रेस्क्यू करते हुए पकड़ लिया. सांप उसके दुकान के तरफ से निकल रहा था. इसी दौरान लोगों की नजर कोबरा पर पड़ी सभी शेर मचाकर कर इधर उधर भागने लगे. बगल के दुकानदार मिट्ठू यादव ने इसकी सूचना वन विभाग को दी. सूचना मिलते ही वनकर्मी पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद कोबरा का रेस्क्यू किया. वनकर्मी ने बताया कि रेस्क्यू किया गया सांप दो फीट का है और उसकी उम्र लगभग एक से डेढ़ साल है. बताया कि यह मोनोकल्ड कोबरा है और यह प्रजाति खासकर गंगा किनारे या फिर मरुस्थलीय क्षेत्र में पाई जाती है.





टिप्पणियां