20 हजार रुपये रिश्वत लेते जिला श्रम अधिकारी विजिलेंस के हत्थे चढ़े
31 अग॰
1 मिनट पठन

केंदुझर: ओडिशा विजिलेंस ने रिश्वतखोरी के मामले में केंदुझर के जिला श्रम अधिकारी आकाश बिसोई, ओएलएस-1 को गिरफ्तार किया है। उन पर एक इलेक्ट्रिकल ठेकेदार से लेबर लाइसेंस जारी करने के एवज में 20 हजार रुपये रिश्वत मांगने और स्वीकार करने का आरोप है।
जानकारी के अनुसार, जिला श्रम अधिकारी ने लेबर लाइसेंस प्रदान करने के लिए इलेक्ट्रिकल ठेकेदार से रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के आधार पर ओडिशा विजिलेंस की टीम ने कार्रवाई करते हुए आकाश बिसोई को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।
विजिलेंस अधिकारियों ने रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर जब्त कर ली है। मामले में आगे की जांच जारी है। अधिकारियों द्वारा रिश्वत मांगने और स्वीकार करने से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।





टिप्पणियां