top of page

चक्रधरपुर में पहला वेस्ट सिंहभूम जिला योगासना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप आयोजित

  • लेखक की तस्वीर: Rahul
    Rahul
  • 1 दिन पहले
  • 1 मिनट पठन

चक्रधरपुर: चक्रधरपुर के मधुसूदन पब्लिक स्कूल में वेस्ट सिंहभूम डिस्ट्रिक्ट योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा पहला वेस्ट सिंहभूम जिला योगासना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में अंबुज मुथल सीओ 60 बटालियन सीआरपीएफ  विशिष्ट अतिथि सूर्या नर्सिंग कालेज के निदेशक गौरी शंकर महतो, वेस्ट सिंहभूम जिला योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संरक्षक विनोद भगोरिया, मधुसूदन पब्लिक स्कूल के निदेशक बलराज हिंदवार ,मां अमिया देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के निदेशक प्रवीर प्रमाणिक ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। 



प्रतियोगिता कई आयु वर्गों में आयोजित की गई। सफल प्रतिभागियों को संघ के अध्यक्ष विनोद भगोरिया, संघ के कोषाध्यक्ष सौरभ भगत, प्रवीर प्रमाणिक, सह कोषाध्यक्ष लक्ष्मकेश्वर शर्मा शर्मा ने पुरस्कार दिया। विजेता खिलाड़ी आगामी 26 से 28 जून तक लातेहार जिले के नेतरहाट में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। 


राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीम की घोषणा की गई। प्रतियोगिता की निर्णायक मंडली में हिमानी लकड़ा, मधु कुमारी पासवान, रवि नंदन ठाकुर, पूजा कुमारी नायक, राहुल साहू ,प्रदीप कुम्भकार, उत्तम साहू, लक्ष्मकेश्वर शर्मा शामिल रहे।

टिप्पणियां


bottom of page