top of page

राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा का सामाजिक न्याय व ओबीसी अधिकार सम्मेलन 21 को रांची में, ओवीसी के कई मंत्री-विधायक होंगे शामिल

18 दिस. 2025

1 मिनट का लेख

0

5

0

न्यूज डेस्क

रांची ( RANCHI) : राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के विंग राष्ट्रीय ओबीसी अधिकारी कर्मचारी मोर्चा के तत्वाधान में सामाजिक न्याय वह ओबीसी अधिकार सम्मेलन आगामी 21 दिसंबर 2025 को होने जा रहा है. राजधानी के नामकुम में घाघरा स्वर्णरेखा नदी के बगल में अभियंता भवन कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11 बजे से 3 बजे तक किया जाएगा.

 जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पेयजल स्वच्छता एवं मद्यनिषेध विभाग मंत्री योगेंद्र प्रसाद मौजूद रहेंगे. इसके आलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी यादव, मुख्य सचेतक विरोधी दल भाजपा विधायक नवीन जायसवाल, रामगढ़ विधायक ममता देवी,पांकी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता,. पूर्व विधायक अंबा प्रसाद, जलगुरु अवकाश प्राप्त डीजीपी, उत्तर प्रदेश महेंद्र मोदी के साथ कार्यक्रम में राज्य के बड़े अधिकारी गण, डॉक्टर, इंजीनियर, प्रोफेसर, लेक्चरर्स, टीचर्स, और अन्य बुद्धिजीवी गण्यमान बंधु उपस्थित रहेंगे.विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ओबीसी बंधुओं को सम्मानित भी किया जाएगा. राष्ट्रीय ओबीसी अधिकारी कर्मचारी मोर्चा अध्यक्ष लाल बिहारी यादव ने जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी है.

 

 

 

 

 

18 दिस. 2025

1 मिनट का लेख

0

5

0

संबंधित पोस्ट

टिप्पणियां

अपने विचार साझा करेंटिप्पणी करने वाले पहले व्यक्ति बनें।
bottom of page