top of page

एक साथ चुनाव लड़ेगा एनडीए और बनाएंगी सरकार : हिमंत बिस्वा सरमा

19 अक्टू. 2024

2 min read

0

44

0

ree

 TVT NEWS DESK


रांची (RANCHI) : भाजपा BJP के झारखंड चुनाव प्रभारी सह असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा HIMANT BISWA SARMA ने कहा कि चुनाव एनडीए एक साथ लड़ेगा और सरकार भी बनाएगा. लोजपा LJP के केंद्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान भी चुनाव में एनडीए के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे. एनडीए एक साझा घोषणा पत्र लेकर जनता के पास जाएगा. वे 19 अक्टूबर को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे. इस अवसर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी BABULAL MARANDI, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के झारखंड प्रभारी सह जमुई सांसद अरुण भारती, लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान VIRENDRA PRADHAN, भाजपा के राज्यसभा सदस्य डॉ प्रदीप वर्मा, लोजपा के झारखंड प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कुमार सौरभ सिंह मौजूद थे.


ree

हर विधानसभा क्षेत्र जीतने के लिए लड़ेंगे – बाबूलाल

इस अवसर पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कल ही झारखंड विधानसभा में एनडीए के घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग पर सहमति बनी थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम सभी दल मिलकर राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव लड़ते हैं. यह भी तय हुआ है कि हम झारखंड में भी मिलकर चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि हर एक विधानसभा सीट को जीतने के लिए चुनाव लड़ेंगे. पिछले 5 वर्षों से वर्तमान सरकार ने झारखंड के लोगों को धोखा दिया है, लूटा है. इससे झारखंड के लोगों को मुक्ति दिलानी है. झारखंड में बेहतर सरकार बनानी है. झारखंड के मजबूत होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी PM NARENDRA MODI के नेतृत्व में देश भी मजबूत होगा.


ree

एक दशक के बाद झारखंड में चुनाव लड़ेंगी लोजपा – अरूण

 मौके पर लोजपा के झारखंड प्रभारी अरूण भारती ARUN BHARTI ने कहा कि  एक दशक के बाद लोजपा झारखंड में चुनाव लड़ रही है. उन्होंने कहा कि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान CHIRAG PASWAN का निर्देश था कि झारखंड में चुनाव गठबंधन के तहत ही लड़ना है. उन्होंने कहा कि बिहार जैसा प्रदर्शन झारखंड में दोहराएंगे. सीटों से अधिक हमें फर्क नहीं पड़ेगा. गठबंधन में एक साथ रहकर चुनाव लड़ने से फर्क पड़ेगा. हम लोगों ने गठबंधन तय कर लिया है. पार्टी चतरा CHATRA (सुरक्षित) सीट से चुनाव लड़ेगी.

संबंधित पोस्ट

टिप्पणियां

अपने विचार साझा करेंटिप्पणी करने वाले पहले व्यक्ति बनें।
bottom of page