top of page

राउरकेला में कार की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड की मौत

लेखक की तस्वीर: Rahul
Rahul
3 सित॰
1 मिनट पठन

प्लूटोन मॉल के सामने रिंग रोड पर हादसा, पुलिस ने कार जब्त कर शुरू की जांच



राउरकेला: ओड़िशा के राउरकेला शहर स्थित प्लूटोन मॉल के सामने रिंग रोड पर कार की टक्कर से एक सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई है। मृतक की पहचान सेक्टर-6 निवासी ईश्वर ओराम (42) के रूप में हुई है। घटना के बाद छेंड थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


जानकारी के अनुसार, ईश्वर प्लूटोन मॉल स्थित एक स्पोर्ट्स कपड़ों की दुकान में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत थे। रोजाना की तरह वह बाइक से ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। रिंग रोड से मॉल की ओर जाते समय एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।


घटना के समय पास में ड्यूटी कर रही एक महिला होमगार्ड ने गंभीर रूप से घायल ईश्वर को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

टिप्पणियां


bottom of page