top of page

रात के अंधेरे में पशुओं को ले जा रहे थे तस्कर, पुलिस को लगी भनक,लगाया बेरियर,क्या मिली सफलता, पढ़िए खबर में

  • लेखक की तस्वीर: Upendra Gupta
    Upendra Gupta
  • 7 नव॰ 2025
  • 1 मिनट पठन

न्यूज डेस्क

चक्रधरपुर ( CHAKRADHARPUR) : पश्चिम सिंहभूम जिले की चक्रधरपुर पुलिस ने शुक्रवार की सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए पशु तस्करी का भंडाफोड़ किया. पुलिस ने आसनतालिया के पास से तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 11 बैलों को बरामद किया है.पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर बैलों को सोनुवा के चक्रधरपुर रास्ते तस्करी के लिए ले जा रहे हैं. सूचना मिलते ही चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आसानतालियां के पास नाकेबंदी कर दी. पुलिस की मौजूदगी देखकर तस्कर मौके से फरार हो गए.पुलिस ने सभी 11 बैलों को जब्त कर चक्रधरपुर थाना परिसर में सुरक्षित रखा है. थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि इस मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस अब बैलों के मालिकों और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.थाना प्रभारी ने बताया कि एक तस्कर की नाम आया है, उसकी गिरफ्तारी होगी. पुलिस की इस कार्रवाई से पशु तस्करों में हड़कंप मच गया है. पुलिस की टीम ने बताया कि पशु तस्करी के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी. थाना प्रभारी ने बताया कि सभी बैलों को चाकुलिया भेजा जाएगा.

टिप्पणियां


bottom of page