top of page

मनोहरपुर में पिकअप वाहन चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, कांड्रा टोल ब्रिज के पास से चोरी की पिकअप बरामद, दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया

लेखक की तस्वीर: Rahul
Rahul
31 अग॰
1 मिनट पठन

मनोहरपुर: मनोहरपुर थाना पुलिस ने पिकअप वाहन चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई पिकअप वाहन संख्या ओडी14वी-8939 को कांड्रा टोल ब्रिज के समीप से बरामद कर लिया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है।


मामले का खुलासा सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डेविड ए. डोडराय ने किया। इस दौरान पुलिस निरीक्षक अमित रोसन कुल्लू और थाना प्रभारी अमील एक्का समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।


पुलिस के अनुसार, सुंदरगढ़ जिले के टीकायतपाली थाना क्षेत्र के झिरडापाली निवासी दशरथ किसान ने 24 अगस्त 2026 को मनोहरपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि लाइनपार दुर्गा पंडाल के समीप खड़ी उनकी पिकअप चोरी हो गई है। शिकायत के आधार पर मनोहरपुर थाना में कांड संख्या 34/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई।



पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष छापामारी दल गठित किया गया। तकनीकी शाखा की मदद से जांच आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को मनोहरपुर बस स्टैंड से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनोद सिंह (45), निवासी आरा, बिहार, वर्तमान पता झारसुगुड़ा, ओडिशा और प्रशांत कुमार नायक, निवासी सुंदरगढ़, ओडिशा के रूप में हुई है।


पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर चोरी की पिकअप बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों का पूर्व आपराधिक इतिहास भी रहा है। पुलिस अन्य संभावित आरोपियों और चोरी की घटना से जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है।

टिप्पणियां


bottom of page