23 जून तक टाटानगर-इतवारी और टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस में जुडे़गे दो-दो अतिरिक्त कोच
- Rahul
- 20 जून
- 1 मिनट पठन

चक्रधरपुर: नीट 2026 के परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) ने चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने वाली टाटानगर-इतवारी और टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस में 23 जून तक 02 अतिरिक्त कोच जोड कर चलाने की घोषणा कर दी है। ताकि नीट के परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने वाले विद्यार्थियों को सुगम और सुविधाजनक यात्रा कर सके।

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 23 जून तक ट्रेन नंबर 18113 व 18114 टाटानगर-बिलासपुर- टाटानगर एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 18109 व 18110 टाटानगर-इतवारी - टाटानगर एक्सप्रेस में दो-दो अतिरिक्त जनरल कोच जोड़ कर चलाए जाएंगे। रेलवे प्रशासन ने परीक्षार्थियों से समय से स्टेशन पहुंचने और उपलब्ध कराई गई विशेष सुविधाओं का लाभ लेने की अपील की है।





टिप्पणियां