हिन्दू देवी-देवता पर अपमानजनक टिप्पणी के बाद भाजपा ने सीएम हेमंत को कौन सी दी चेतावनी, पढ़िए खबर
- Upendra Gupta
- 24 घंटे पहले
- 2 मिनट पठन

न्यूज डेस्क
रांची ( RANCHI) : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते कहा कि वे अब राहुल गांधी के नक्शे कदम पर चलने लगे हैं. राहुल गांधी की तरह हेमंत सोरेन भी अब सनातन और हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान करने लगे हैं. अभी हाल ही में विधानसभा में सीएम हेमंत सोरेन ने हिंदू देवी देवताओं, पर्व त्योहारों पर अपमानजनक टिप्पणी की है. जिससे राज्य के सनातनियों को चोट पहुंचा है.
खुद मंदिरों में परिवार के साथ सीएम करते हैं पूजा, फिर ऐसी टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण
भाजपा सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी समय समय पर सपरिवार पूजा पाठ करते हैं और विभिन्न मंदिरों में जाकर देवी-देवता का दर्शन करते हैं, उसके बावजूद इस तरह हिन्दू धर्म के देवी-देवताओं पर टिप्पणी करना बेहद चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है. लेकिन वोट बैंक और तुष्टीकरण की मानसिकता,सत्ता की लालच ने उन्हें दोहरा चरित्र का नेता बना दिया. उनकी भाषा बदल दी. भाजपा सांसद ने सीएम हेमंत सोरेन को खुली चुनौती देते हुए कहा कि हिम्मत है तो मुख्यमंत्री अन्य धर्मों की मान्यताओं, उनके पूजा पद्धतियों को अपमानित करके देख लें, उनका मखौल उड़ा कर देख लें.
अब कांग्रेस और उसके सहयोगी दल सनातन धर्म पर कर रहे हमले
भाजपा सांसद ने कहा कि हजारों वर्षों से सनातन संस्कृति विरोधियों ने हमले किए उसे मिटाने में सफल नहीं हो सके.सनातन संस्कृति अक्षुण्ण है,लगातार मजबूत हो रही है. उन्होंने कहा भारत साधु संतों, मठ मंदिरों,यज्ञ हवन पूजा विधानों का देश है. जिसपर गुलामी के दौर में भी राष्ट्रविरोधी ताकतों ने हमले किए और आजादी के बाद अब कांग्रेस पार्टी और उसके सहयोगी दलों ने इसकी जिम्मेवारी ले ली है. सांसद ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी,सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने सनातन को गाली देने में कोई कसर नहीं छोड़ी. राम के अस्तित्व को नकार दिया, भगवा आतंक का नारा गढ़ा, त्रिशूल को आतंकवाद से जोड़ा. उन्होंने कहा कि सत्ता लोलुपता और तुष्टीकरण के कारण कांग्रेस ने सारी मर्यादाएं लांघ दी. लेकिन दुर्भाग्यजनक स्थिति है कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी अब राहुल गांधी के नक्शे कदम पर चल रहे.
हिन्दू देवी देवताओं का मजाक उड़ाना निंदनीय
भाजपा सांसद ने कहा कि कल विधानसभा में बजट सत्र के अंतिम दिन हेमंत सोरेन ने जिस प्रकार हिन्दू देवी देवताओं का मजाक उड़ाया,पूजा पद्धति का उपहास उड़ाया वह अत्यंत निंदनीय है,दुर्भाग्यपूर्ण है.राज्य सत्ता की अपनी संवैधानिक मर्यादाएं हैं. किसी भी धर्म ,सम्प्रदाय का उपहास उड़ाना सत्ता को शोभा नहीं देता.
उन्होंने कहा कि भारत की सनातन परंपरा विश्व के लिए अनुकरणीय है. दुनिया आज उसका अनुसरण कर रही. भोगवादी संस्कृति ,पूंजीवादी व्यवस्था से ऊबे लोग भारत की सांस्कृतिक विरासत का अनुसरण कर रहे.
कहा कि कभी मूर्ति का आकार छोटा करने, कभी रामनवमी का झंडा छोटा करने, कभी डीजे नहीं बजाने का आदेश निर्गत कर हेमंत सरकार ने पहले ही अपनी हिंदू विरोधी मानसिकता को उजागर कर दिया है.
कहा कि हिंदू समाज अनादि काल से सहिष्णु है लेकिन जब जब उसे ललकारा गया है तब तब दुर्गा, काली का अवतार महिषासुर मर्दन केलिए हुआ है. शिव का तांडव विनाश को निमंत्रण देता है.
कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने बयानों पर हिंदू समाज से क्षमा याचना करें अन्यथा हिन्दू समाज का प्रतिकार झेलने को तैयार रहना चाहिए़.





टिप्पणियां