धनबाद कोयलांचल में अचानक क्यों बढ़ी आईफोन की बिक्री, बाबूलाल ने इस पर क्या कहा ?
- Upendra Gupta
- 28 नव॰ 2025
- 2 मिनट पठन

न्यूज डेस्क
रांची ( RANCHI) : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में बड़े पैमाने पर हो रहे कोयला चोरी पर राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया. श्री मरांडी ने कहा कि जब से ईडी की दबिश बढ़ी है और उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कोयला चोरी की पोल खोली, तब से धनबाद में अवैध कोयले के 'धंधे' पर एक अघोषित आंशिक अल्प विराम लगा है, माफियाओं में डर पैदा हुआ और लूट थोड़ी कम हुई.
मरांडी ने कहा कि लेकिन अब विश्वस्त सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि कोयला चोर फिर से सक्रिय हो रहे हैं और कानून की आंखों में धूल झोंकने के लिए उन्होंने अपने 'कम्युनिकेशन' का तरीका बदल दिया है.
धनबाद के एक दुकानदार को मिला 55 iPhones मंगाने का ऑडर्र
बाबूलाल ने कहा कि चौंकाने वाली सूचना यह है कि धनबाद के बैंक मोड़ स्थित एक दुकानदार ने हाल ही में करीब 55 iPhones मंगाए हैं. मकसद साफ है सामान्य कॉल ट्रेस होने के डर से अब FaceTime के जरिए पुलिस और माफिया मिलकर कोयला चोरी का सिंडिकेट चलाने की तैयारी में है. श्री मरांडी ने केंद्रीय जांच एजेंसियों से आग्रह किया कि धनबाद में अचानक सक्रिय हुए इन आईफोन और इनके खरीदारों और नामी-बेनामी उपयोगकर्ताओ पर कड़ी निगरानी रखी जाए. उन्होंने कहा कि ये चोर चाहे जितनी तकनीक बदल लें, प्रदेश की संपत्ति की लूट रोकवाने के लिये वे इन्हें बेनकाब करते रहेंगे.
बाबूलाल ने कहा कि मैं अपने सगे संबंधियों के गलत कार्यों के खिलाफ आवाज उठा सकता हूं. लेकिन हेमंत सोरेन में हिम्मत है तो पंकज मिश्रा पर कार्रवाई कर दिखाएं. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स के एक पोस्ट को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा रीट्वीट किए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. श्री मरांडी ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी के साथ उनकी तस्वीर पोस्ट की गई है और मुख्यमंत्री उसे रिट्वीट कर रहे हैं तो जवाब देना जरूरी हो जाता है. उन्होंने कहा कि किसी के द्वारा किसी भी नेता का स्वागत करने या बैठकर बातचीत की तस्वीर का मतलब ये नहीं है कि नेता उसके कामकाज का लेखा जोखा रखे. हेमंत जी को तो इस बात का गर्व होना चाहिये कि मुझ जैसे लोग वैसे लोगों के भी काले कारनामे उजागर कर सकते हैं जो कभी मेरे साथ तस्वीरों में दिखे हैं. लेकिन क्या हेमंत सोरेन अपने पंकज मिश्रा जैसे लोगों के कार्यकलापों की चर्चा या जॉंच का आदेश देने का नैतिक काम कर सकते हैं?
उन्होंने जोर देकर कहा कि जिन लोगों के काले कारनामो की जानकारी मिलने पर उन्होंने नाम सामने लाया है उनमें से मेरे साथ किसी की तस्वीर तो क्या अगर कोई सगा संबंधी भी उस गलत काम में लिप्त है, तो मुख्यमंत्री उस पर कारवाई करायें वे उसका स्वागत करेंगे.





टिप्पणियां