राउरकेला रेलवे स्टेशन पर महिला ने बच्ची को दिया जन्म, RPF ने पहुंचाई अस्पताल
29 सित॰
1 मिनट पठन

राउरकेला: ओड़िशा के राउरकेला रेलवे स्टेशन के वेटिंग हॉल के पास सोमवार को प्रसव पीड़ा से परेशान एक महिला ने एक नवजात बच्ची को जन्म दिया। महिला की पहचान बिसेदिया तांती (40), निवासी गोपबंधुपल्ली, प्लांटसाइट थाना क्षेत्र, सुंदरगढ़ के रूप में हुई है।
जानकारी मिलने पर RPF के शिफ्ट अधिकारी ASI ए.के. पांडेय ने तत्काल ऑन-ड्यूटी स्टेशन सुपरिंटेंडेंट (SS/ROU) को सूचित किया और 108 एंबुलेंस बुलाया। एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही RPF की महिला कर्मियों, सफाईकर्मी और GRP के सहयोग से महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। उसने एक बच्ची को जन्म दिया।
एंबुलेंस पहुंचने के बाद महिला और नवजात बच्ची को बेहतर उपचार के लिए राउरकेला सरकारी अस्पताल भेजा गया। महिला के पास कोई यात्रा टिकट नहीं था। इस संबंध में SS/ROU द्वारा डायरी में प्रविष्टि संख्या 792 दर्ज की गई।





टिप्पणियां